समय सीमा में तैयार कराएं जलाभिषेक अभियान की कार्य योजना, प्रारंभ कराएं कार्य- सीईओ श्री गोमे
सीईओ श्री गोमे ने सभी जनपदों को जारी निर्देश में कहा है कि प्रत्येक जनपद स्तर में जल अभिषेक अभियान के अन्तर्गत वर्षा जल संरक्षण और भूजल संवर्धन कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक स्वीकृतियां जारी करा ली जाएं। जल अभिषेक अभियान का क्रियान्वयन पूरे वर्ष होगा जो 2 चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण में ऐसे कार्य लिए जाने है, जिन्हें जून 2022 तक पूरा किया जा सकता है और द्वितीय चरण में आगामी मार्च 2023 तक पूरे होने वाले कार्यों को शामिल किया जाना है। उन्होंने जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों एवं अन्य विभाग को निर्देशित करते हुए योजना में उपलब्ध राशि को ध्यान में रखते हुए जून 2022 तक पूर्ण किए जा सकने वाले व मार्च 2023 तक पूर्ण किए जा सकने वाले वर्षा जल संरक्षण और भूजल संवर्धन कार्यों का निर्धारण करने की समय सीमा 5 अप्रैल तक निर्धारित की है।
साथ ही अभियान के निर्धारित कार्यों का कार्यान्वयन तकनीकी मानदंडों को ध्यान में रखते हुये 11 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से प्रारंभ कराने के भी निर्देश जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है। श्री गोमे ने बताया कि कार्यों के कार्यान्वयन की समक्ष अधिकारियों द्वारा सतत मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
.jpg)
No comments